Bareilly News: साइबर ठगों ने सीनियर साइंटिस्ट से ठगे 1.29 करोड़ रूपए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। बरेली के थाना इज़्ज़तनगर क्षेत्र स्थित आई.वी.आर.आई में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। आईवीआरआई में रहने वाले एक सीनियर साइंटिस्ट को साइबर ठगों ने हाउस अरेस्ट कर 1.29 करोड़ रूपए की ठगी कर डाली, जब वैज्ञानिक से इस मामले बात करना चाही तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। साइंटिस्ट ने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया। साइंटिस्ट का कहना था मेरे पास एक कॉल आया जिसके बाद उसने मुझे डराया धमकाया और मै उनकी बातों में फंस गया।

साइंटिस्ट ने बताया वो इस घटना के बाद से मानसिक रूप से काफी परेशान है जिसकी वजह से अभी वो किसी से मिलना नहीं चाहते हैं, इस घटना की शिकायत साइंटिस्ट ने साइबर पुलिस से की है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। वहीं एसपी सिटी मानुष पारिक ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की साइंटिस्ट के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai