हमारा ईमान ही है आई लव मुहम्मद सल्लल्लाहुअलेहीवसल्लम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली/कानपुर/यूपीl बीती रात 21 सितंबर 2025 बरोज़ इतवार को बरेली पुलिस ने गौसिया मस्जिद पुराने शहर निवासी मुहम्मद निहाल,मुहम्मद ताबिश समेत चार लोगों को आई लव मुहम्मद सल्लल्लाहुअलेहीवसल्लम के पोस्टर्स और नारे लगाने की बुनियाद पर हिरासत में ले लिया। जब इसकी खबर इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के वरिष्ठ सदस्य पुराने शहर निवासी सैयद फ़ैज़ान हुसैन ने नबीरा ए आला हज़रत मौलाना अब्दुल्लाह रज़ा कादरी सदर आला हज़रत वेलफेयर ट्रस्ट को दी तो मौलाना ने तुरंत आला अधिकारीयों से बात कर नाराज़गी का इज़हार करते हुए लड़कों को रिहा करने की बात रखी। मौलाना के राब्ते के बाद एसएचओ बारादरी ने सबको रिहा कराया

इस मौक़े पर शेख आलीशान ने बताया मियां से आला अधिकारियों ने अपील की है शहर में अमन बना रहे। इसलिए सबको ये नसीहत कर दें सड़कों पर नारे ना लगाएं। ये चारों नारो का प्रयोग कर रहे थे जबकि वहां कोई धार्मिक जुलूस या प्रोग्राम नहीं हो रहा था। मौलाना अब्दुल्लाह रज़ा कादरी ने मुहम्मद निहाल, मुहम्मद ताबिश समेत चारों को सख्ती से पेश आते हुए नसीहत की बेवजह सड़को पर खड़े होकर नारे ना लगाएं।

मौलाना अब्दुल्लाह रज़ा कादरी ने कानपुर में हुई घटना को लेकर भी नाराज़गी जतायी है। मौलाना ने कहा हमारी क़ौम समेत दूसरे मज़हब के लोग भी पैगंबर साहब से मुहब्बत करते हैं। बच्चा बच्चा आई लव मुहम्मद सल्लल्लाहुअलेहीवसल्लम कहता था। कहता है। और कहता रहेगा। हमारे ईमान की जान ही यही है। मौलाना ने कहा क़ुरान ने ईमान कहा है पैगंबर साहब को और ईमान ने अपनी जान कहा है।

कानपुर कमिश्नर के बयान आने के बाद मौलाना ने कहा कानपुर कमिश्नर का कहना है कि पुलिस ने पैगंबर साहब के नाम पर मुक़दमा क़ायम नहीं किया बल्कि कुछ लोगों ने नई परंपरा डालकर जुलूस में जहां कैम्प नहीं लगते थे वहां कैम्प लगायें हैं। इस वजह से मुक़दमा क़ायम किया गया है। पुलिस ने उन्हें समझाकर कैम्प हटवा दिया है। मौलाना ने कहा जब पुलिस ने हटवा दिया कैम्प वो भी समझे कि जब कोई बात समझ गए तो उसपर मुक़दमा क्यों लिखा गया जो लोगों के ख़िलाफ़ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें निरस्त करा जाए और जल्द से जल्द उन्हें रिहा करा जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai