बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा थाना बारादरी पर पंजीकृत मुकदमा में फरार अभियुक्त नैतिक सोनकर पुत्र ब्रजेश उर्फ काले सोनकर, निवासी खुर्रम गोटिया, थाना बारादरी, बरेली पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया है।
दिनांक 11 सितंबर 2025 को थाना बारादरी क्षेत्र में गौरव गोस्वामी पुत्र छोटे लाल, निवासी वार्ड नम्बर 07, कस्बा एवं थाना विशारतगंज, बरेली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना बारादरी पर उपरोक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमे में नामजद 08 अभियुक्तों में से 07 आरोपी गिरफ्तार , आत्मसमर्पण कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि अभियुक्त नैतिक सोनकर घटना के बाद से फरार है। उक्त अभियुक्त की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी बरेली द्वारा ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया है।










