बरेली। थाना क्योलडिया क्षेत्र के गांव मैथी नवदिया निवासी 24 वर्षीय आदर्श पुत्र सोमपाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया आदर्श कस्बा नवाबगंज काम से गया था। वापस आते समय रास्ते में जरेली गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आदर्श को परिवार वालों ने निजी अस्पताल भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । आदर्श दो भाई और मां जयदेवी आदर्श छोटा था। परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।










