BAREILLY
बरेली में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व
बरेली। आज पूरे विश्व की तरह बरेली में भी क्रिसमस का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बटलर प्लाजा के सामने मेथोडिस्ट चर्च में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर मिशन हॉस्पिटल के सेक्रेटरी डॉ. डोनाल्ड बी लाल ने कहा कि हम सभी पिता परमेश्वर की संतान हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब दुनिया में अत्याचार और बुराइयाँ बढ़ने लगीं, तब माता मरियम के माध्यम से प्रभु यीशु का अवतार हुआ, ताकि मानवता को पाप और अन्याय से मुक्त किया जा सके। यीशु मसीह ने प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

प्रार्थना सभा के दौरान चर्च में विशेष पूजा-अर्चना की गई और विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए दुआ मांगी गई। वक्ताओं ने कहा कि क्रिसमस केवल एक त्योहार नहीं बल्कि मानवता, भाईचारे और एकजुटता का संदेश है। प्रभु यीशु के उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।आज के सिंह केक काटकर परिवार और साथियों के के साथ साझा किया और एक दूसरे को क्रिसमस डे की बधाईयां दी।










