भव्य रूप से मनाया जाएगा साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व, 27 दिसंबर को बरेली कॉलेज में होगा मुख्य दीवान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

भव्य रूप से मनाया जाएगा साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व, 27 दिसंबर को बरेली कॉलेज में होगा मुख्य दीवान

बरेली। सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी द्वारा बरेली की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन 27 दिसंबर को बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में होगा।
प्रेस वार्ता में कमेटी सरदार हरप्रीत सिंह खालसा ने बताया कि 27 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मुख्य दीवान आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाई बलबीर सिंह जी (हजूरी रागी जत्था, श्री दरबार साहिब अमृतसर), भाई जसपाल सिंह एवं भाई दलजीत सिंह गुलाब हल्द्वानी द्वारा दिव्य कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। विश्व विख्यात सिख इतिहासकार डॉ. सुखप्रीत सिंह उधोके संगतों को गुरु इतिहास का श्रवण कराएंगे।
26 दिसंबर को सायं 7:30 से 10:30 बजे तक गुरुद्वारा कोहाड़ापीर में विशेष कथा-कीर्तन दरबार होगा। 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा जनकपुरी में खंडे की पाहुल अमृत संचार आयोजित किया जाएगा।
कमेटी अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ओबेरॉय व महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह खालसा ने “सफर-ए-शहादत” के अंतर्गत साहिबजादों के शहीदी दिवस पर विशेष समागमों में अधिक से अधिक संगत से सहभागिता की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai