बरेली। बदायूं रोड स्थित करगैना में एमआरएफ टायर्स एंड सर्विस की नई फ्रेंचाइजी ‘स्टार टायर्स’ का शुभारंभ एमडी अमृत लाल सिंह , आदर्श पाण्डेय ने फीता काटकर किया गया। करगैना में जफर मंसूरी ने स्टार टायर्स के नाम से शोरूम खोला है। फ्रेंचाइजी देश की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ इंडिया की पेशकश है, जो ग्राहकों को अत्याधुनिक टायर सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
सेंटर में लेटेस्ट इम्पोर्टेड एयर कंडीशनर और आधुनिक बैलेंसिंग उपकरणों के माध्यम से व्हील अलाइनमेंट, व्हील बैलेंसिंग और टायर फिटमेंट जैसी संपूर्ण टायर सर्विस दी जाएगी। इसके अलावा ट्यूबलेस टायर रिपेयर और टायरों में नाइट्रोजन इन्फ्लेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। खास बात यह है कि ग्राहक एयर-कंडीशन्ड वातावरण में आराम से टायर खरीदने के साथ अपनी गाड़ी की सर्विस का इंतजार कर सकेंगे।
सेंटर के तकनीशियनों को चेन्नई स्थित कंपनी के अत्याधुनिक एमआरएफ टायरड्रोम ट्रेनिंग सेंटर में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सेवा सुनिश्चित हो सके। एमआरएफ अपने लोकप्रिय ZLX और Perfinza कार रेडियल्स सहित अन्य भरोसेमंद उत्पादों के साथ बरेली के वाहन चालकों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने का दावा कर रहा है।










