चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना देवरनिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 मार्च को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नहर की पटरी, ग्राम भीकमपुर के पास से अनीश पुत्र हनीफ उर्फ भूरा निवासी ग्राम कठर्रा थाना देवरनिया को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में थाना देवरनिया में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शौक और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था तथा घटना के समय वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहा था। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें कांस्टेबल पवन बंसल और राजन शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai