बरेली। अर्बन हाट में नागरिक सुरक्षा कोर बरेली द्वारा आयोजित वार्डन , स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्डस विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सम्मिलित रहकर कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सिविल डिफेंस मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बरेली नाथ नगरी आगमन पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने उद्बोधन में सभी होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया और अच्छा कार्य करने वाले सभी सिविल डिफेंस स्वयं सेवकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, जिला कमांडेंट होमगार्ड राजमणि सिंह , डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री राकेश मिश्रा महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया आदि लोग उपस्थित रहे ।










