
10 हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील फरीदपुर में तैनात चकबंदी कानूनगो कमल सुधीर शुक्ला को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से शाहजहांपुर का निवासी है और वर्तमान में फरीदपुर तहसील में चकबन्दीकर्ता के पद पर कार्यरत था।





















































