भारत के इस रहस्यमयी गांव में पाले जाते हैं कोबरा, यहां लोग सांपों को मानते हैं परिवार का हिस्सा…पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना ये गांव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के इस रहस्यमयी गांव में पाले जाते हैं कोबरा, यहां लोग सांपों को मानते हैं परिवार का हिस्सा…पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना ये गांव

भारत में कई ऐसे अजीबोगरीब गांव हैं जहां की संस्कृति और रीति रिवाज देश के बाकी हिस्सों से एकदम अलग हैं। इन्हीं में से एक है महाराष्ट्र का शेतफल गांव जो अपने आप में एक रहस्य को समेटे हुए है। बता दें यहां घरों में लोग कुत्ता या बिल्ली नहीं, बल्कि कोबरा सांप को पालते हैं। वहीं उन्हें अपने परिवार का एक हिस्सा मानते हैं।

ये भी पढ़ें-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिले की कार्यकारिणी का गठन

आपको बता दें शेतफल गांव महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्थित है। इस गांव में लगभग हर घर में आपको सांप मिल जाएंगे। ये सांप सिर्फ घरों में ही नहीं, बल्कि खेतों में, पेड़ों पर और यहां तक कि बेडरूम के अंदर भी पाए जाते हैं। गांव के लोग इन सांपों से बिल्कुल नहीं डरते, बल्कि उनके साथ खेलते हैं और उन्हें दूध भी पिलाते हैं।

शेतफल गांव के लोगों का मानना है कि सांप भगवान शिव का प्रतीक हैं, इसलिए वे सांपों की पूजा करते हैं और उन्हें अपना परिवार मानते हैं। गांव में कई मंदिर भी हैं जहां सांपों की पूजा होती है।

इस बारे में गांव के लोग बताते हैं कि उनके पूर्वजों ने सांपों को पालना शुरू किया था। तब से यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही है। गांव वाले सांपों को पकड़ना और उन्हें पालना अच्छे से जानते हैं। सांपों को कैसे संभालना है, यह बात लोग बचपन में ही सीख जाते हैं।

वहीं हैरानी वाली बात ये है कि इतने सारे सांपों के बीच रहते हुए भी गांव के लोगों को सांप काटने का बिल्कुल भी डर नहीं लगता। लोग कहते हैं कि सांप उनको कभी नहीं काटते। वहीं उनका ये मानना है कि सांप भी इंसानों की तरह ही जीव हैं और वे भी प्यार और सम्मान चाहते हैं।

बता दें शेतफल गांव अब पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। लोग दूर-दूर से इस गांव को देखने आते हैं। वहीं गांव वाले पर्यटकों को सांपों के बारे में बताते हैं और उन्हें सांपों को संभालने का तरीका भी सिखाते हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने/उड़ाने की साजिश नाकाम 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai