चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना देवरनिया पुलिस ने अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 19 मार्च को ग्राम भीकमपुर के पास नहर की पटरी से आदेश पुत्र योगेन्द्र कुमार निवासी ग्राम दलपतपुर थाना भोजीपुरा को करीब 1:30 बजे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किए गए। इस संबंध में थाना देवरनिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शौक और सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था तथा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की बात कही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवरात्रि कुमार, कांस्टेबल बिट्टू और कांस्टेबल राजन शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool