रेलवे कॉलोनी के खाली मकान में युवक का खून से सना शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। कोतवाली क्षेत्र स्थित सिटी स्टेशन की रेलवे कॉलोनी में एक खाली पड़े मकान से युवक का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक अंडरवियर और बनियान में पड़ा मिला, जबकि उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जब युवक को खून से लथपथ हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai