80 लाख के 410 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने स्वामियों को सौंपे, खिल उठे चेहरे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
सीओ हाइवे शिवम आशुतोष ने बताया कि माह मार्च में पुलिस ने कुल 410 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा यह अभियान आमजन के खोए मोबाइल फोन वापस दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह चलाया जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर टीम, सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने सीईआईआर पोर्टल व तकनीकी सहायता के माध्यम से यह सफलता हासिल की।

रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। अपने खोए फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी और पुलिस के प्रति आभार साफ नजर आया। इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कोतवाली, प्रेम नगर, सीबीगंज, मीरगंज, भमौरा, अलीगंज, फरीदपुर, भुता, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज वेस्ट, शेरगढ़ और नवाबगंज थानों की साइबर टीम के पुलिसकर्मियों को 2000 रुपये नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक 4455 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 8.8 करोड़ रुपये है। बरेली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai