धोपेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर सजे हजारों दीप, जनप्रतिनिधियों ने की महाआरती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली के प्राचीन धोपेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शाम होते ही मंदिर परिसर में हजारों दीप जलाए गए, जिससे पूरा वातावरण दीपमालाओं की रोशनी से आलोकित हो उठा। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से मंदिर गूंज उठा। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मंडलायुक्त भूपेंद्र सिंह तथा कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने मंदिर पहुंचकर महाकाल भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश और शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। महाशिवरात्रि पर आयोजित यह दीपोत्सव श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool