Bareilly News : 21 से31 मई तक जिले में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर होंगे कार्यक्रम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bareillydarpanindia.com

 

21 से31 मई तक जिले में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर होंगे कार्यक्रम

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती 21मई से 31मई तक जिले में स्मृति अभियान चलाया

बरेली। भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली के द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान की जिला कार्यशाला सिविल लाइन्स भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गयी। कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहें। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी भव्य तरीके से मनाएगी। उसके लिए 21मई से 31मई तक जिले में स्मृति अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर जी को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थी, उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोधार कराया वह भारतीय इतिहास का अद्वितिय अध्याय है। उन्होंने कहा धर्म रक्षति रक्षिता: के वैदिक उदघोष को न केवल जिया बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया जब विदेशी आक्रांता मंदिरों को ध्वस्त कर रहे थे तब अहिल्याबाई जी ने बिना भय व राजनीतिक समर्थन के उत्तर से दक्षिण को पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य किया। आज का भव्य काशी विश्वनाथ धाम उसी मंदिर का स्वरूप है जिसे अहिल्याबाई ने अपने संसाधनों से वर्ष 1777 से 1780 के बीच बनवाया था हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित हो जाना चाहिए।


सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने अहिल्याबाई होल्कर जी को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया और नारी सशक्तिकरण की दिशा में अनेको कार्य किये।
जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। महिलाएं महारानी होल्कर जी के आदर्श पर चलकर देश की सत्ता में भागीदार बने। महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी के शौर्य त्याग, सेवा व समर्पण के भाव को सभी के मन मस्तिष्क में डालना है। उन्होंने सभी को अहिल्याबाई जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवाहन किया। अभियान के तहत रन फॉर वीमेन एम्पावरमेंट(19 मई), जिला संगोष्ठी (21-22 मई), घाट सजा एवं नदी आरती(23-24 मई), रानी अहिल्याबाई जी के जीवन पर प्रदर्शनी (25मई), पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन( 26-28 मई), नगर पालिका, नगर पंचायत सतर पर महिला सशकितिकरण सम्मेलन (29-30 मई), ब्लॉक स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन (29-30मई), पुण्यश्लोक रानी अहित्याबाई होल्कर जी का जन्म त्रिशताब्दी श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम(31मई) कार्यक्रम पूरे जिले में होंगे।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंग, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, पूर्व जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, पूरन लाल लोधी, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाति गंगवार, कार्यक्रम संयोजक डॉ निर्भय गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, वीरपाल गंगवार,गजेंद्र सिंह, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, नीरेंद्र सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अभय चौहान, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, तेजेश्वरी सिंह, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, सत्येंद्र यादव, भूपेंद्र कुर्मी, अजय जायसवाल, नेहा कन्नौजिया, डॉ नरेंद्र गंगवार, देवेंद्र सक्सेना, सुरजीत यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें