आम आदमी पार्टी 18 फरवरी को बरेली में एम्स की मांग को लेकर करेगी धरना प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। जिले में एम्स जैसी स्वास्थ्य सुविधा स्थापित करने की माँग को लेकर आम आदमी पार्टी मंगलवार 18 फरवरी को सुबह 11 बजे दामोदर दास पार्क में धरना-प्रदर्शन करेगी। धरने के बाद पार्टी कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुँचकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे इसकी जानकारी जनक प्रसाद ने दी। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय तब लिया गया जब समाचार पत्रों से जानकारी मिली कि बरेली में प्रस्तावित क्रिटिकल केयर सेंटर हॉस्पिटल व लैब भूमि उपलब्ध न होने के कारण लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया। उनका कहना है कि इससे जिले के मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा। धरना कार्यक्रम में दिल्ली के विधायक सुरेंद्र चौधरी तथा मोहम्मद हैदर भी मौजूद रहेंगे। पार्टी नेताओं ने अधिक से अधिक लोगों से धरने में शामिल होकर स्वास्थ्य सुविधाओं की माँग को मजबूत करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें