भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भेजा शोक संदेश पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भेजा शोक संदेश पत्र

बरेली । खानकाहे नियाजिया के प्रबंधक मरहूम सिबतैन मियां उर्फ शब्बू मियां नियाज़ी साहब के इंतेकाल खबर सुनकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु एक शोक संदेश पत्र उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम द्वारा सज्जादा नशीन मोहम्मद मेहंदी मियां के नाम से आज ही भेजा है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा का शोक संवेदना पत्र लेकर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष अनवर अनीस,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव चौधरी असलम मियां, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हसनैन अंसारी, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अवनीश बक्शी टोनू, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शहजाद अली, महानगर अध्यक्ष आफताब आलम,महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मोहसिन रजा, अंजुम सहाय बिसारिया, अभिषेक माहेश्वरी, खुर्रम रहमान,आदि ने खानकाहे नियाजिया पहुंचकर सज्जादा नशीन मेहंदी मियां एवं उनके दामाद जहांगीर मियां साहब, कासिम नियाज़ी मुलाकात कर प्रियंका का पत्र सौंपा ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai