घर का रास्ता बंद होने से परेशान परिवार ने डीएम से लगाई गुहार, भूख हड़ताल की दी धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना किला क्षेत्र के गांव रोठा मिलक निवासी भगवानदास ने अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए घर व खेत तक जाने का रास्ता खुलवाने की मांग की है। रास्ता नहीं खुली तो परिवार ने भूख हड़ताल की धमकी दी है। पूरा परिवार भूख हड़ताल पर जिला अधिकारी गेट के पास बैठने की धमकी दी है। शिकायत में भगवानदास ने आरोप लगाया कि कुछ कॉलोनाइजर अवैध रूप से कॉलोनी काटकर निर्माण कार्य कर रहे हैं, जिससे उनके घर और कृषि भूमि का रास्ता बंद हो गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपितों द्वारा मिलक से रोठा तक कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर कॉलोनी विकसित की जा रही है, साथ ही टाइल्स शोरूम, साइकिल शोरूम और बारात घर भी बिना अनुमति के बनाए गए हैं। भगवानदास का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित धमकी देते हैं और प्रभाव का हवाला देकर कार्रवाई न होने की बात कहते हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर रास्ता खुलवाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai