नोएडा, मानेसर,फरीदाबाद गुरुग्राम के श्रमिकों को न्याय की मांग की, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने गुरुवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर दो ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे पहला ज्ञापन राष्ट्रपति महोदया को दूसरा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित है। इनके द्वारा आंदोलन कर रहे नोएडा, फरीदाबाद मानेसर, गुरुग्राम आदि के श्रमिकों और कर्मचारियों को न्याय देते हुए उनकी मांगों को तुरत माने जाने की मांग की गई है और सभी श्रमिकों को तुरत रिहा करने और उनका दमन बंद करने की मांग की गई है। दोनों ज्ञापन बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना द्वारा पढ़ कर सुनाए गए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि न्यूनतम वेतन सभी स्थानों पर समान रूप से लागू किया जाए।

ओवर टाइम के लिए दो गुना वेतन दिया जाए कार्य स्थान पर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए काम के आठ के घंटे का अधिकार बनाए रखा जाए। तेजी से बढ़ रही महंगाई और गैस की किल्लत झेल रहे इन मजदूरों को तुरत मदद दी जाए इस दौरान महामंत्री संजीव मेहरोत्रा, डॉ अंचल अहेरी, ध्यान चन्द्र मौर्य,गीता शांत,सलीम अहमद , फैसल, देव सिंह कैलाश,मोहित देवल, के पी सिंह,राजेश तिवारी टी डी भास्कर यशपाल सिंह राम सेवक,उमेश आदि ने विचार रखे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai