भगत सिंह जयंती पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

BAREILLY

भगत सिंह जयंती पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल को किया सम्मानित

फिरोज खान, यूपी हेड /उत्तरप्रदेश

बरेली। देश की वर्तमान परिस्थितियों में युवा और भावी पीढ़ी को क्रांतिकारियों के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना अति आवश्यक है। यह विचार शहीदे आजम भगत सिंह जयंती के मुख्य अतिथि नवगीतकार रमेश गौतम ने व्यक्त किए। लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल को भगत सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। मॉडल टाउन स्थित भगत सिंह पार्क में मानव सेवा क्लब द्वारा भगत सिंह जयंती पर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश गौतम ने कहा कि देश प्रेम और देशभक्ति को जागरूक नागरिकों को अपने अंदर जिंदा रखना आप जरूरी है। वर्तमान परिस्थितियों में देश और समाज की सेवा हम जिस रूप में भी कर सकते हैं हमें अपने कर्तव्यों के द्वारा किया जाना चाहिए। इतिहासकार रंजीत पांचाल ने कहा कि 24 वर्ष की आयु में शहीदे आजम भगत सिंह अपना बलिदान देकर वह कार्य कर दिया जो असंभव सा लगताथा। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल ने कहा कि देश को आजादी क्रांतिकारियों के बलिदान के द्वारा मिली जिसमें अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी का भी योगदान जरूर था। अध्यक्षता कर रहे सुरेश बाबू मिश्रा ने भगत सिंह को दार्शनिक और वीर योद्धा के रूप में प्रस्तुत किया। सम्मान समारोह में प्रदीप माधववार प्रमोद उपाध्याय प्रकाश चंद सक्सेना प्रीति सक्सेना संध्या भाटिया अरुण सिन्हा निर्भय सक्सैना विजय कपूर डॉक्टर एमएम अग्रवाल वेद प्रकाश सक्सेना राजेश प्रकाश कमल भाटिया सुरेंद्र बीनू सिन्हा सुभाष कथूरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai