आंवला के आसपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
फिरोज खान,यूपी हेड उत्तरप्रदेश
यथार्थ शर्मा:आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम आसपुर के जंगल में शुक्रवार को देर शाम 6:00 बजे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। देर शाम 6:00 बजे ग्राम आसपुर के जंगल में स्थित खेत के किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर एक व्यक्ति ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली उसके पास से मिले मोबाइल फोन से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो पता लगा कि मृतक का नाम अखिलेश पाल पुत्र मानसिंह पाल निवासी मीरपुर थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली 22 वर्ष के रूप में पहचान हुई मृतक के भाई सुमित पाल द्वारा बात चीत में बताया गया कि बीते रोज गुमशुदी दर्ज कराई गई थी गए घटनास्थल पर फॉरेंसिक लैब की टीम पहुंची और साक्ष्य जुटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और परिजनों को भी सूचना दे दी है










