नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने स्कूटी में मारी टक्कर…दो महिलाओं की मौत
फिरोज खान, यूपी हेड /उत्तरप्रदेश
बरेली। फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां छुट्टी के बाद स्कूल से घर जा रही स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र और अनुदेशक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
बता दें फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर हरियाणा की रोडवेज बस की टक्कर के बाद बस के बंफर में फंसकर स्कूटी करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र पंकज शर्मा और अनुदेशक रूचि शर्मा की मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी के बाद बुधवार दोपहर को दोनों स्कूटी से घर लौट रही थीं।
हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उचसिया मोड़ पर शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद स्कूटी बस के बंफर में फंस गई थी। चालक ने बस नहीं रोकी। इससे बंफर में फंसकर स्कूटी 100 मीटर तक घिसटती चली गईं। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर जैसे-तैसे बस को रुकवाया। हेलमेट होने के बावजूद पंकज को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल रुचि शर्मा को बरेली के अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढे़ं-गोपनीय व्हाट्सएप नम्बर पर मिली सूचना पर दो अभियुक्त गांजा सहित गिरफ्तार










