कार मशीन से टकराई 3 की मौत 1 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bareilly

कार मशीन से टकराई 3 की मौत 1 घायल

बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बूची में कार मशीन से टकराने से तीन लोगों की तीन लोगों की मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों ने बताया जिला रामपुर के बिलासपुर में गणेशाय ईको स्पेयर लिमिटेड के नाम से कंपनी है उस कंपनी में सभी लोग काम करते हैं। कंपनी के ही कर्मचारी की शादी फतेहगंज पश्चिमी में थी शादी में शामिल होने के लिए बिलासपुर से रुद्रपुर होते हुए फतेहगंज पश्चिमी कार से सभी लोग गए थे। शादी में शामिल होने के बाद फतेहगंज पश्चिमी से वापस कार द्वारा बिलासपुर जा रहे थे थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बूची में मकान का मसाला मिक्स करने वाली मशीन रोड किनारे खड़ी थी कार उस मशीन में जाकर टकरा गई जिसमें सतीश चंद्र शर्मा आगरा निवासी, अनिल गुप्ता पुत्र मूलचंद गोरखपुर निवासी ,जयचंद्र पुत्र रामेश्वर राम सिवान बिहार निवासी की मौत हो गई और जोगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शवो को गाड़ी से निकाल कर तीनों शवो को पोस्टमार्टम को भेजा, जोगेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai