Bareilly
महाकुंभ में स्नान करने गया बुजुर्ग घर वापस नहीं आने पर पत्नी ने की तलाश शुरू
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के मोहल्ला गणेश नगर के रहने वाली महिला किरन ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से मांग पत्र देकर पति गायब होने की शिकायत की है। महिला ने बताया 70 वर्षीय ध्यान पाल शर्मा 15 दिन पहले महाकुंभ जाने की कह कर गए थे अभी तक घर वापस नहीं आए आए हैं महीना ने जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री से पति की तलाश करने की गुहार लगाई है । महिला का कहना है उसका पति पहले टंकी लगाने का मिस्त्री था अब काम करना बंद कर दिया है।










