माझा बनाने बाली फैक्ट्री में ब्लास्ट 3 की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bareilly

माझा बनाने बाली फैक्ट्री में ब्लास्ट 3 की मौत

माझा के फैक्ट्री में जोरदार धमाका, पुलिस मौके पर

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पतंग का माझा बनाने बाली फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ। फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई यह घटना किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज खड्ड की है।

यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री में माझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश और कांच को मिलाया जा रहा था। जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे तीन लोगों की जान चली गई।

धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया गया। हैरानी की बात यह है कि यह फैक्ट्री घनी आबादी के बीच चलाई जा रही थी।

इस हादसे में फैक्ट्री मालिक 45 वर्षीय अतिक रजा खां पुत्र झिददन ,उनके साथ काम कर रहे कारीगर 25 वर्षीय फैजान पुत्र इरफान और 20 वर्षीय सरताज पुत्र राशिद भी जान चली गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एस पी ट्रैफिक अकमल खान , सीओ सेकेंड संदीप कुमार ने बताया कि यहां पर पतंग के मांझे का केमिकल बनाया जा रहा था उस समय ब्लास्ट हो गया। जिसमें तीन की मौत हो गई ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai