Bareilly
महाकुंभ प्रयागराज में डुबकी लगाकर कर जनकल्याण के लिए की प्रार्थना
बरेली। तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित सनातन धर्म का महापर्व दिव्य, भव्य एवं डिजिटल महाकुंभ में आज एक बार फिर महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होते हुए 125 बरेली कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा संजीव अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) एवं पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं तेलंगाना के प्रभारी, सुनील बंसल ,व नंद गोपाल गुप्ता नंदी (औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री उत्तर प्रदेश) के साथ मां गंगा, मां यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाकर लोक कल्याण की कामना की।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने इस शुभ अवसर पर अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान कर माँ गंगा यमुना सरस्वती जी का पूजन अर्चना विधिवत कर आस्था के इस महापर्व में परिवार के साथ अपनी उपस्थित दर्ज कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैंट विधायक के साथ पंकज अग्रवाल राहुल अग्रवाल सत्यम अग्रवाल नुमानी एवं परिजन साथ रहें।










