Bareilly
दहेज की खातिर सास, ननंद ने दिया बहू को जहर , इलाज के दौरान मौत
बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव फरीदापुर निवासी प्रहलाद सागर की 27 वर्षीय पत्नी प्रीति सागर को ससुराल बालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया हैं ।
थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव ढ़कनी निवासी मृतका प्रीति के भाई पंकज कुमार ने बताया प्रीति की शादी 7 साल पहले थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव फरीदापुर में प्रहलाद सागर के साथ की थी प्रहलाद सागर एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का काम करता हैं प्रहलाद सागर की बहन कमलेश के पति की मौत के बाद से अपने मायके में रहती है आए दिन ससुराल वाले प्रीति सागर को दहेज की मांग करते और प्रताड़ित करते रहते हैं। पंकज कुमार का आरोप है बुधवार की शाम को उसकी बहन प्रीति के साथ उसकी सास बन्नो देवी ,ननंद कमलेश ने प्रीति के साथ मारपीट की झगड़ा किया उसके बाद रात में कमलेश और बन्नो देवी ने प्रीति को जहर दे दिया। गुरुवार की सुबह प्रहलाद ने फोन करके बताया प्रीति अस्पताल में भर्ती है उसकी हालत गंभीर है जब अस्पताल में जाकर देखा प्रीति आईसीयू में भर्ती थी शाम को उसकी मौत हो गई।
मृतका प्रीति के पति प्रहलाद का कहना है बुधवार की शाम को मेरी बहन कमलेश और पत्नी प्रीति सागर से झगड़ा हो गया था मैं अस्पताल ड्यूटी पर चला गया था रात में प्रीति ने जहर खा लिया हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रीति के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।










