Bareilly News : अपना निर्वाचन क्षेत्र के विद्यालय का परीक्षा परिणाम देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bareillydarpanindia.com

 

अपना निर्वाचन क्षेत्र के विद्यालय का परीक्षा परिणाम देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह

न कोचिंग न ट्यूशन रिजल्ट सौ प्रतिशत    

बरेली। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय  मनौना (आंवला )का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सौ प्रतिशत  परीक्षाफल विद्यालय प्रबंधन  का मनोयोग से काम करने का नतीजा हैं।  यह विद्यालय समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित होते हैं। सी. बी. एस. सी. बोर्ड से सम्बद्ध हैं।


अपना निर्वाचन क्षेत्र के विद्यालय का परीक्षा परिणाम देखकर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की।
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय वालिका विद्यालय मनौना आंवला की प्रधानाचार्या शिक्षा ने बताया क़ि विद्यालय आवासीय है , यहाँ की छात्राओं पर शिक्षिकाओं का पूरा नियंत्रण रहता है। पढ़ने में कमजोर छात्राओं पर शिक्षिकाओं का पूरा ध्यान  रहता है।  यहाँ की छात्राओं को कोचिंग और ट्यूशन रिजल्ट से कोई मतलब नहीं है।शिक्षिकाओं की जिम्मेदारी है उनके विषय का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी शेखर दीक्षित ने बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका
विद्यालय मनौना आंवला और गोपालपुर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता पायी है।प्रधानाचार्या शिक्षा ने चर्चा के दौरान बताया कि उनका प्रयास होगा कि अगले वर्ष छात्राओं के हासिल अंक प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी।
सी. बी. एस. सी. बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय में उत्सव का माहौल था।  टॉप पाँच छात्राओं को ” सम्मानित करने के लिए प्रधानाचार्या ने छात्राओं के साथ उनके आभभावकों को भी आमंत्रित किया। अभिभावक बहुत प्रसन्न दिख रहे थे। प्रधानाचार्या शिक्षा ने बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय  मनौना (आंवला ) की इंटर टॉप पाँच छात्राओं कु. राधा ने 91.8 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।शालिनी 82.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, तारा देवी 82 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान,ज्योति देवी 76 प्रतिशत के साथ चतुर्थ स्थान,मोनी 72.8 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया।  हाई स्कूल की घुमी कुमारी  75.8% प्रथम स्थान,गार्गी 75% द्वितीय स्थान,ज्योति 73.2% तृतीय स्थान,ज्योति
73.2% तृतीय स्थान,सुनीता 68.4% चतुर्थ स्थान और प्रगति 67.2% पांचता स्थान प्राप्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai