Bareilly News: बरेली कॉर्पोरेट लीग में डीजी इंफ़्रा ने किया फाइनल में प्रवेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। डीजी इंफ़्रा ग्रुप के तत्वाधान में श्री राम मूर्ति स्मारक क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे बरेली कॉर्पोरेट लीग में आज दूसरा क्वालिफायर मैच डी जी इंफ़्रा व ज़ारिया कलेक्शन के मध्य खेला गया। जिसमें ज़ारिया कलेक्शन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।डीजी इंफ़्रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य मूर्ति के 43 गेंद में 45 रन,अंकित सिंह के 14 गेंद में 24 रन व नाज़िम खान के 10 गेंद में 23 रन की बदौलत 20 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य ज़ारिया कलेक्शन के समक्ष रखा। ज़ारिया कलेक्शन क़ी ओर से नासिर रज़ा व इरफ़ान घोसी ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़ारिया कलेक्शन क़ी टीम ने हेमंत बिष्ट 54 गेंद पर 61 रन व एस के चौधरी के 23 गेंद पर 29 रन की मदद से 20 ओवर में 150 रन ही बना सकी और डीजी इंफ़्रा ने यह मैच 7 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति की। डीजी इंफ़्रा की ओर से आर्यन,नाज़िम व शिवांक ने 2-2-2 विकेट लिए। नाज़िम खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, शुभम कौशिक, शशांक रस्तोगी, अतुल यादव, रियाज़ अफरीदी आदि उपस्थित रहे। आज के मैच के अंपायर संदीप पाल व पिंटू सिंह तथा स्कोरिंग अनूप गुप्ता ने की। कल फाइनल मैच किंग्सलयेर व डी जी इंफ़्रा के मध्य दोपहर 2 बजे खेला जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai