बरेली। मुखबिर की सूचना पर थाना विशारतगंज पुलिस टीम ने सतेन्द्र पुत्र छोटेनाथ निवासी ग्राम रूस्तम नगर उर्फ ऊँचागांव थाना शीशगढ़ बरेली को भारत माता मंदिर से मझगवा की ओर जाने वाले रास्ते से मय 16 फ्रूटी देशी शराब 200 एमएल सोल्जर मार्का के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सतीश कुमार, उनि हेमन्त सिह, हेड कांस्टेबल सोनपाल सिह, कांस्टेबल रोहित कुमार मौजूद थे।










