Bareilly News: शादी से वापस लौट रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के रजपुरा माफी निवासी 40 वर्षीय ओमकार पुत्र गंगा प्रसाद बीती रात में शादी से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ओमकार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया ओमकार की ससुराल बरेली के मोहल्ला नेकपुर में है ओमकार की ससुराल से बारात केसरपुर के पास गांव लईया गई थी ओमकार भी शादी में शामिल होने गए थे। रात में बारात से मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे। थाना इज्जतनगर की आलादपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त के दौरान पुलिस घटना स्थल पहुंची। उसने ओमकार को जिला अस्पताल भेजा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे ओमकार की पत्नी बबली और दो बच्चे है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है। ओमकार प्राइवेट मेडिकल की दुकान पर काम करता था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai