Bareilly News: 322.9 किलो अवैध विस्फोटक और पटाखे सहित एक गिरफ्तार, एक फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहल्ला शिवपुरी, कस्बा मीरगंज स्थित एक दुकान से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक एवं पटाखा बनाने की सामग्री बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कुल 322.9 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ एवं पटाखे बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वीरेन्द्र वन पुत्र राजेन्द्र वन निवासी मोहल्ला शिवपुरी कस्बा मीरगंज के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने पटाखा निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की है।

बरामदगी के आधार पर थाना मीरगंज में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त वीरेन्द्र वन ने बताया कि दीपावली से पूर्व उसकी दुकान अजीम पुत्र हिदायतुल्ला, निवासी मोहल्ला शेखुपुरा, मीरगंज ने किराये पर ले रखी थी। दीपावली बाद अजीम द्वारा उक्त विस्फोटक व अवैध पटाखों को वहां भंडारित किया गया था। अजीम फरार है, जिसकी तलाश जारी है। अजीम पुत्र हिदायतुल्ला, निवासी मोहल्ला शेखुपुरा कस्बा व थाना मीरगंज निवासी हैं।

पुलिस टीम में उ.नि. पंकज कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा मीरगंज , कांस्टेबल बंटी पचहरा , अभिषेक सोम पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai