मंतशा के जज़्बे को सलाम, आईटी की नौकरी छोड़ शूटिंग को चुना करियर…बरेली का नाम किया रोशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना नवाबगंज पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 15 साल की बच्ची के अपहरण और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पीलीभीत निवासी पीड़िता 7 जनवरी को नवाबगंज स्थित कवाड़खाना रोड से कोचिंग पढ़कर अपने कमरे के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसी रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर परिजनों को व्हाट्सएप पर बच्ची के अपहरण की सूचना देते हुए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

एसएसपी बरेली के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्ची की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस की। 9 जनवरी की रात पुलिस ने सैटेलाइट बस अड्डा बरेली से मुख्य आरोपी अर्जुन को अपहृता के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसके दो साथियों सन्त्री और दीपक बाबू के नाम सामने आए, जिन्हें 10 जनवरी को नवाबगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी अर्जुन ने बताया कि उसकी पीड़िता से छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। ऑनलाइन गेम में हारे पैसे और लालच के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई। बच्ची को बहला-फुसलाकर पहले बरेली और फिर दिल्ली ले जाकर रखा गया और उसके मोबाइल से परिवार को धमकी भरे मैसेज भेजे गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से एक मासूम की जान बच गई और परिजनों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai