खानकाहे आलिया मोहम्मदिया क़दीरिया मस्जिद रफीकुल औलिया में मनाया गया जशने मुनिरुल असफिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। खानकाहे आलिया मोहम्मदिया क़दीरिया मस्जिद रफीकुल औलिया में जशने मुनिरुल असफिया मनाया गया
जिसमें पीलीभीत शरीफ से तशरीफ़ लाये हज़रत आलम मौलाना मुफ्ती अतीक अहमद साहब कदिरी ने शानदार बयान फरमाया और नात व मनबत पेश की।

मस्जिद रफीकुल औलिया के इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद सलीम साहब ने खुसुसी तकरीर की और सूफी मुनीर मियां की हयाते जिंदगी पेश की नातख्वान हज़रात जनाब रिजवान रफीकी ने शाहजी रफीकुल औलिया र•अ•की शान में शानदार क़लाम पेश किये जनाब सरताज मुनीरी ने भी शानदार मनक़बत पेश की।
धूल क़दमो की जो पाई है रफीकुल औलिया
मेरी किस्मत रंग लाई है रफीकुल औलिया

खानकाह के सज्जादा नशीन हजरत मोहिब मियां साहब मोहम्मदी क़दीरी रफीकी साहब किबला ने खुसूसी दुआ की
जलसे में नायब सज्जादा जनाब फ़य्युख साहब शामिल रहे तमाम अकीदतमंद हजरत जलसे में शामिल हुये जिनमे जनाब फ़ौज़ी मुमताज जनाब जहीर अहमद , जनाब नबीहसन रफीकी, जनाब नन्हे भाई अखलाक रफीकी , आमिर हुसैन, शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai