सात दिवसीय गांधी शिल्प बाज़ार का महापौर डॉ. उमेश गौतम ने फीता काटकर किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। सात दिवसीय गांधी शिल्प बाज़ार का उद्घाटन स्थानीय इस्लामिया इंटर कालेज के प्रांगण में फीता काटकर मुख्य अतिथि  डॉ उमेश गौतम महापौर नगर निगम के द्वारा किया गया । उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वेश रस्तोगी उप सभापति नगर निगम, अतुल कपूर पूर्व उप सभापति नगर निगम, पुलकित जैन सहायक निदेशक हस्तशिल्प, मुक्तेश पाठक एच पी ओ, शालू सक्सेना उपस्थित रहे। तदोपरांत उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत बुके एवं अंगवस्त्र देकर आयोजक संस्था के अध्यक्ष के द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ उमेश गौतम ने कहा कि इस प्रकार के महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेकर हस्तशिल्पियाँ अपने उत्कृष्ट उत्पाद का विपणन कर धनार्जन सकती हैं हस्तशिल्प के उत्पादों के बिक्री हेतु यह एक उत्कृष्ट प्लेटफार्म है एक सफल हस्तशिल्पी बनकर अपना, समाज का एवं देश का विकास करें। साथ ही मुख्य अतिथि ने हस्तशिल्पियों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
आगे उन्होंने कहा कि सदियों से भारत की पहचान हस्तशिल्प के कारण अद्वितीय हुआ करती थी जो वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विकासशील स्थिति में पहुच चुका है जिसका भारतीय अर्थव्यवस्था एवं शिल्पियों के आर्थिक स्तर के उत्थान में काफी योगदान रहा है। इस प्रकार के हस्तशिल्प प्रदर्शनी कार्यक्रम से हस्तशिल्पियों को स्वावलंबन के साथ साथ इस कला का पुर्ण रूप से वाणिज्यिक उपयोग कर सफल उद्यमी बन जीवन स्तर को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
तदोपरांत भी पुलकित जैन सहायक निदेशक हस्तशिल्प  ने  कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प के  द्वारा हस्तशिल्पियों हेतु चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ने कार्यक्रम की परिभाषा उसके लाभ तथा उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया तथा शिल्पियों को इससे लाभान्वित हो कर एक सफल शिल्पी एवं उद्यमी बन कर अपना खुद का कारोबार शुरू कर अपने आर्थिक स्तर में वृद्वि करने हेतु प्रेरित किया। उक्त गाँधी  शिल्प बाज़ार में असम बिहार से लेकर जम्मू कश्मीर सहित लगभग आठ राज्यों के  हस्तशिल्पी अपने उत्कृष्ट उत्पाद के साथ उक्त मेले में आए हुए हैं।
सहायक निदेशक हस्तशिल्प ने आम जनमानस से अपील भी किया कि इस मेले में आएँ और हस्तशिल्पियों का उत्साह बढ़ायें। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प  वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित यह मेला भारत के  विभिन्न क्षेत्रों से कुल 40 हस्तशिल्पियों हेतु आयोजित है तथा यह कार्यक्रम सात दिवसीय है जो कि एक फरवरी से अनवरत सात फरवरी तक चलेगा।इस अवसर पर  स्टेट अवार्डी अंजू सिंह, फ़ारूख़, अयान सहित सैकड़ों गड़मान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी एवम पत्रकार/छायाकार बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें