माधोबाड़ी बाल्मीकि बस्ती कैंट विधानसभा में डॉ. अनीस बेग ने की विशाल पीडीए महापंचायत और भव्य कंबल वितरण, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। 125 कैंट विधानसभा के माधोबाड़ी क्षेत्र में समाजसेवी एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और निर्धन परिवारों को कंबल वितरित किए गए कार्यक्रम के अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी रहे शुभारंभ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर डॉ. अनीस बेग ने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ठंड के मौसम में कोई भी गरीब बिना गर्म कपड़ों के न रहे, यही हमारा प्रयास है। समाज के हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को जाति पाती का भेद भाव भूलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का साथ देना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला सभा स्मिता यादव, महानगर अध्यक्ष महिला सभा गजल अंसारी,विधान सभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति कैंट प्रभारी राजेश मौर्य, अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव कुलदीप बाल्मीकि,दीपक बाल्मीकी,पंकज बाल्मीकि,लखन बाल्मीकि ,अंकित बाल्मीकि ,सोनू बाल्मीकि आदि रहे स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. बेग लगातार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कंबल पाकर बुजुर्गों और महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई जरूरतमंदों ने भावुक होकर दुआएं दीं और इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि माधोबाड़ी क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कंबल वितरण का आयोजन हुआ है। यह पहल ठंड से जूझ रहे गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool