👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। जिला रामपुर में अधिवक्ता मरहूम फारूक अहमद खां की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को बरेली बार एसोसिएशन ने जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष मनोज हरित एडवोकेट और सचिव दीपक पांडेय एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष मनोज हरित ने कहा कि 11 फरवरी को दोपहर करीब 1:15 बजे रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद खां की हत्या कर दी गई, जिससे प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश और भय का माहौल है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले और हत्याएं हो रही हैं, जबकि सरकार भयमुक्त प्रदेश का दावा करती है। अधिवक्ता लंबे समय से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बार एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से मृतक अधिवक्ता के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही प्रदेश में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू कर अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई, ताकि वे निर्भीक होकर अपना विधि व्यवसाय कर सकें। ज्ञापन के दौरान कैलाश चंद्र गुप्ता , जय पाल सिंह , हुलासी राम गंगवार , रजत मोहन , राहुल सक्सेना , रोहित पाण्डेय आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai