पीस कमेटी ऑफ इण्डिया ने शोभायात्रा का किया स्वागत, दिया एकता का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। शहर में सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए पीस कमेटी ऑफ इण्डिया के नदीम इकबाल ने अपनी टीम के साथ मस्जिद घोसियान से निकल रही शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा व जल वितरण कर भव्य स्वागत किया गया। आयोजकों का सम्मान करते हुए यात्रा की शुरुआत की गई। इसके बाद पुराने रोडवेज पर स्वागत शिविर लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं को जल वितरण किया गया। तीसरे कैम्प में पुलिस चौकी के पास मुस्लिम समाज द्वारा स्वागत किया गया, जबकि चौथे कैम्प पर साहू गोपी नाथ तिराहे पर असलम खान की अध्यक्षता में पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में नईम खान, असलम खान, मोहम्मद आजम, मोनू खान, सोनू, मोहम्मद जीशान, अतीक अहमद, हाजी नजाकत सहित अनेक लोग मौजूद रहे। पीस कमेटी के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने हिन्दू-मुस्लिम एकता, अमन-चैन और पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपील की। इस अवसर पर मनमोहन सिंह तनेजा, मोन्टू सक्सेना उर्फ दद्दा, महेश प्रजापति, सय्यद सलमान, संजीव शर्मा, अशोक कुमार श्रीमाली, मोहम्मद जाकिर खान, जियाउल मुस्तफा उर्फ मोनू खान सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool