सिमरा अजूबा बेगम में अवैध कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिमरा अजूबा बेगम में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार नीतू पटेल द्वारा लगभग 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति भूखंडों का चिन्हांकन, नाली, सड़क और बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता विनोद कुमार, अवर अभियंता सीताराम और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। अधिकारियों ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति लेना अनिवार्य है। बिना स्वीकृत मानचित्र के किया गया निर्माण अवैध माना जाएगा और उसके विरुद्ध ध्वस्तीकरण सहित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai