संत गाडगे जी महाराज की जयंती 23 फरवरी को आईएमए में मनाई जाएगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

संत गाडगे जी महाराज की जयंती 23 फरवरी को आईएमए में मनाई जाएगी

बरेली। सर्वजन आम पार्टी की ओर से 23 फरवरी को आई.एम.ए. हॉल में संत गाडगे जी महाराज की जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। शनिवार को रोटरी भवन में हुई प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर ने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर से सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा, महिलाएं और संत के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संत गाडगे जी महाराज केवल संत नहीं बल्कि सामाजिक चेतना के महान प्रतीक थे, जिन्होंने छुआछूत, भेदभाव, अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया।

भास्कर ने बताया कि समारोह का उद्देश्य वंचित वर्गों को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व और सामाजिक सम्मान के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में वक्ता संत के जीवन, विचारों और समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डालेंगे तथा युवाओं को शिक्षा व संगठन के लिए प्रेरित करेंगे। आयोजन स्थल पर बैठने, पेयजल और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और जागरूकता को मजबूत करते हैं तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें