वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी संतोष कुमार पुत्र रामचरण लाल निवासी ग्राम असदनगर, थाना मीरगंज को नाथपुरा रोड पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। बरामद मोटरसाइकिल के आधार पर थाना मीरगंज मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिल उत्तराखंड के रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में वहां पहले से थाने में मामला दर्ज है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल करीब तीन महीने पहले सूरज पुत्र घनश्याम निवासी राजेंद्र नगर, कस्बा मीरगंज से खरीदी थी। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर, उपनिरीक्षक पंकज कुमार (कस्बा चौकी प्रभारी), उपनिरीक्षक महेश कुमार तथा कांस्टेबल विवेक शर्मा शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool