श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल का सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल, डोहरा रोड के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
परीक्षा में कुल 129 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 23 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 69 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 110 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय के छात्र शौर्य चौहान ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं श्रेया सिंह और अवनि अग्रवाल ने 98 प्रतिशत, आराध्या सिंह एवं सुरक्षा सिंह ने 97.2 प्रतिशत, वंशिका अग्रवाल एवं तारिक वशीर ने 97 प्रतिशत, पर्ल गंगवार ने 96.8 प्रतिशत तथा आर्यन मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। प्रबंधक राजेश अग्रवाल “जॉली”, निदेशक त्रिजित अग्रवाल और प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए अपने शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस उत्कृष्ट परिणाम के साथ विद्यालय ने शहर के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai