चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी बारादरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में विकास भवन के पीछे चेकिंग के दौरान ईलू उर्फ सौरभ सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी राठौर डेयरी के पास, खुर्रम गौटिया, थाना बारादरी, बरेली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ

।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कम पढ़ा-लिखा है और पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ तस्करी के मामले में थाना कोतवाली से जेल जा चुका है। आरोपी ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था और घटना वाले दिन भी चोरी करने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा महामारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्तमान मामले में थाना बारादरी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है

।बरामदगी में एक अवैध तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस शामिल है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल बलवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल जय कुमार तथा कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai