जामियातुर्ररज़ा में फ्री मेडिकल कैंप और फ्री मेडिसिन बैंक का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। 24,25 अप्रैल 2026 दिन जुमा और हफ़्ते को उर्स स्थल जमियातुर रज़ा में नबीरा ए आला हज़रत मौलाना अब्दुल्लाह रज़ा कादरी के निर्देश पर आला हज़रत वेलफेयर ट्रस्ट की जानिब से फ्री मेडिकल कैम्प व फ्री मेडिसिन बैंक का आयोजन किया गया। जिसमे डॉक्टर्स के पैनल में डॉ साजिद अली,डॉ अनीस अहमद, डॉ शाहरोज़ अली,डॉ राशिद ख़ान मौजूद रहे। जिन्होंने जिसमे बड़ी तादाद में जायरीन का फ्री चेकअप करते हुए ज़रूरत के मुताबिक़ फ्री दवा मुहैया करायी।

कैम्प में शुगर,ब्लड प्रेशर,हार्टबीट समेत सभी टेस्ट किए गए। ज़ायरीन के लिए मल्टी विटामिन्स और गर्मी से बचाओ के लिए गुलूकोज़ ड्रिंक्स समेत नज़ला,सिर दर्द,बदन दर्द,बीपी,ज़ुकाम,बुख़ार, खासी की दवाओं का बड़े पैमाने पर इंतज़ाम किया गया।

कैम्प में निगरानी मौलाना इमरान हस्सानी,शेख आलीशान,हाफिज,इरशाद,हाफिज आशिक़,मुफ्ती जावेद,मौलाना मुहम्मद अली,मौलाना इक़बाल मंज़री,अब्दुल रहीम,मौलाना सलमान की रही। इलाज के बाद जायरीन भी खूब दुआए देते हुए रवाना हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai