आवारा पशुओं और गौशालाओं की बदहाली पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। गौ-रक्षा, आवारा पशुओं के संरक्षण तथा गौशालाओं में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में आवारा पशुओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और शहरों में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। गौशालाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा गया कि पशुओं के चारे की चोरी हो रही है और निरीक्षण के समय ही व्यवस्थाएं दिखावटी रूप से सुधारी जाती हैं। भूख से मजबूर गायें कचरा खाने को विवश हैं। संगठन ने मांग की कि पशुओं के लिए समुचित व्यवस्था, गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai