बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने ग्राम घाटमपुर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान राजवीर पुत्र दान सिंह, निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इस संबंध में थाना फतेहगंज पश्चिमी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी भोजीपुरा थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसकी पुलिस गहन जांच कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदेश कुमार और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।









