चलती ट्रेन में टीटी ने दिया धक्का, यात्री घायल…जिला अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। बरेली में रेलवे विभाग का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक टीटी ने यात्री को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया यात्री घायल हो गया घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला शाहजहांपुर के थाना रोज़ा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी 33 वर्षीय शैलेश पुत्र शैलेन्द्र ने आरोप लगाया है कि टीटी ने चलती अवध आसाम एक्सप्रेस से धक्का दे दिया और घायल हो गया । शैलेश का कहना है कि बरेली की कमिश्नरी कोर्ट में आज तारीख थी। तारीख के लिए शाहजहांपुर से अवध आसाम एक्सप्रेस से चला था। ट्रेन चलने वाली थी इसलिए टिकट नहीं ले पाया और चलती ट्रेन पर चढ़ गया था।

बरेली आने से पहले टीटी ने टिकट मांगा उसने कहा टिकट ले नही पाया ट्रेन चलने बाली थी गलती हो गई टिकट बना दीजिए पैसे देने को तैयार था लेकिन टीटी ने उससे बदतमीजी की और उसके थप्पड़ मार दिए। जब विरोध करने पर टीटी ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया और शैलेश बरेली जंक्शन से पहले नीचे गिर गया। घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai