बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अकीलउद्दीन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति योगदान को देखते हुए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकीलउद्दीन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अकीलउद्दीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूत होगा।









