मंडी अधिकारी 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली/शाहजहांपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नवीन मंडी तिलहर में तैनात क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मुनीन्द्र नाथ पटेल को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दोपहर 12:58 बजे नवीन मंडी तिलहर, जनपद शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से ग्राम छींटपुर दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है और वर्तमान में शाहजहांपुर में रह रहा था।

शिकायत पर हुई कार्रवाई
शिकायतकर्ता सौरभ सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका गेहूं मंडी में खरीदे जाने पर आरोपी अधिकारी प्रति क्विंटल 100 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए टीम ने योजना बनाकर आरोपी को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आरोपी के खिलाफ थाना कटरा, जनपद शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संगठन ने अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति रिश्वतखोरी का शिकार हो रहा है तो वह भ्रष्टाचार निवारण संगठन से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराए, ताकि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai